बीरेंद्र सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद भिवानी में उनके सर्मथकों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया.
इस मौके पर बीरेंद्र सिंह के समर्थक विद्या नगर धर्मशाला में एकत्रित हुए और यहां पर उऩ्होने बीरेंद्र सिंह के शपथ लेते ही ल़ड्डू बांटें। बीरेंद्र सिंह के समर्थकों ने कहा कि मोदी के विजन को पूरा करने के लिए वो कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे ।