रोहतक के शीतल नगर में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला ए वन तहलका ने उजागर किया है। बलात्कार का आरोप लड़की के सौतेले पिता और पड़ोस के एक युवक पर लगा है। आरोप है कि लड़की के साथ लंबे वक्त से यौन संबंध बनाये जा रहे थे। इस वजह से लड़की गर्भवती भी हो गई थी। आरोप ये भी है अपनी करतूत ढकने के लिए गुपचुप तरीके से एक क्लिनिक में लड़की का गर्भपात भी कराया गया। ए वन तहलका पर खबर दिखाने के बाद, पुलिस ने चार लोगों को गिफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता, मां और एक लेडी डॉक्टर के साथ  एक अन्य महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By admin