भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा का कहना है कि इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। गोहाना में पत्रकारों से बातचीत में रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तो कांग्रेसी ही उनके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने लगे हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश सरकार के दस मंत्रियों के ख़िलाफ़ संगीन और आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि छह अप्रैल में गांवस्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

By admin