कम्बोपुरा के पूर्व सरपंच के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री ओ पी जैन को सीबीआई ने पूछताछ के लिए चंडीगढ़ तलब किया। इससे पहले सी बी आई की टीम पानीपत में उनके घर पर भी छापे मारी कर चुकी है। मामले में पूर्व परिवहन मंत्री ओम प्रकाश जैन से अलावा मुख्य संसदीय सचिव जिले राम शर्मा भी आरोपी हैं। आरोप लगने के बाद दोनों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मामला जून 2011 का है। कंबोपुरा के पूर्व सरपंच करम सिंह का शव करनाल एन डी आर ई के सामने मिला था। इसके बाद ओम प्रकाश जैन और जिले राम शर्मा पर हत्या और रिश्वतखोरी के आरोप लगे। दोनों को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा था।

By admin