सोनीपत के अटेरना गांव के एक किसान की तेजधार हथियार से  हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतक दयाराम राम अटेरना गांव का रहने वाला था और रविवार को अपने खेतों पर पानी देने गया था। लेकिन वो अपने घर नहीं लौटा। सोमवार को सुबह मृतक का बेटा जब खेतों में गया तो उसे अपने पिता के लहू-लुहान शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

By admin