जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा गांव में तैनात सी.आर.पी.एफ़. के सिपाही बलवान सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव इन्द्री के खेड़ी मानसिंह लाया गया। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ बलवान सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। बलवान सिंह की पच्चीस मार्च को ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दिल्ली मुख्यालय से आए सी.आर.पी.एफ. के जवानों, जिला प्रशासन की ओर से इन्द्री की एस डी एम और उप-पुलिस अधीक्षक गुरदयाल सिंह ने सिपाही बलवान सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर, उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौक़े पर हज़ारों लोग मौजूद थे।

By admin