सफीदो के एंचरा कलां गांव में एक आदमी की छत से फेंककर हत्या कर दी गई। आरोप गांव के ही एक युवक पर है। वारदात देर रात की है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक राजकुमार के घर में घुस गया। कुछ शोर सुनकर राजकुमार की पत्नी जाग गई और उसने युवक को रोकने की कोशिश की। इस बीच राजकुमार भी जाग गया और उसने भी युवक को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, युवक ने राजकुमार और उसकी पत्नी को छत से फैंक दिया और फरार हो गया। राजकुमार की रोहतक ले जाते वक्त मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By admin