समाजसेवी अन्ना हजारे अपनी जनतंत्र यात्रा के साथ झज्जर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्ति की चाबी जनता के पास ही है। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही देश में फैले भ्रष्टाचार को दूर किया जा सकता है। अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के बयान पर कहा कि सत्ता और पैसे की मस्ती के चलते उन्होंने ऐसा बेतुका बयान दिया है। पानी उपलब्ध करवाना तो सरकार की जिम्मेदारी है। अन्ना हजारे ने कार्यक्रम के दौरान छब्बीस ग्यारह हमले में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले झज्जर के कंमाडो सुरेन्द्र सिंह को सम्मानित भी किया।

By admin