सिरसा के बेगू गांव के नज़दीक पुलिस ने नकली घी बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। विजिलेंस और ज़िला प्रशासन के विशेष दस्ते ने छापा मारकर दो सौ डिब्बे घी बरामद किया है। इसके अलावा वनस्पति और रिफ़ाइंड के एक हज़ार खाली टीन भी फ़ैक्ट्री से बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक़ फ़ैक्ट्री में वनस्पति, रिफ़ाइंड और दूसरे कैमिकल्स की मदद से नकली घी तैयार किया जाता था। दरअसल, हिसार विजिलेंस को सूचना मिली थी कि बेगू गांव के पास नकली घी  बनाने की फ़ैक्ट्री चल रही है। इसी आधार पर पुलिस ने छापा मारा। फ़ैक्ट्री संचालकर के पास से घी तैयार करने का लाइसेंस भी नहीं है।

By admin