पूंडरी के पबनावा गांव में अंतररजातीय विवाह की वजह से दो गुटों में झगडा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे गुट पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और मामला शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोग मानने को तैयार नहीं थे। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के   साथ साथ पुलिस पर पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। पथराव में चार पुलिसवालों समेत आठ लोग जख़्मी हुए हैं। दरअसल… पूरा मामला  प्रेम विवाह  का है। इससे लड़की पक्ष के  लोगों में रोष बना हुआ था। इसी को लेकर इन लोगों ने पथराव किया।

 

By admin