ए वन तहलका हरियाणा की खबर का असर हुआ है। प्रदेश सरकार हेपेटाइटस सी के मरीजों का मुफ्त इलाज करने की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ने ये जानकारी दी है। आपको बता दें कि ए वन तहलका हरियाणा ने लगातार फैल रहे हैपेटाइटस और पीलिया पर विशेष कवरेज की थी। इसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है। इससे पहले सफीदों में स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में जल्द ही चार सौ छत्तीस डाक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में डाक्टरों की कमी को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हैपेटाइटिस सी के रोगियों के इलाज के लिए एक विषेश योजना शुरू की गई है।