भिवानी – महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके मुख्य संसदीय सचिव धर्मबीर सिंह लगता है अपनी कोशिशों में जुट गए हैं। धर्मबीर सिंह के नाम पर ही उनके समर्थन में एक धर्मसेना बनाई गई है। इस धर्मसेना का ड्रेस कोड जारी किया गया है, धर्मसेना के सभी सदस्य केसरिया रंग का कुर्ता या शर्ट और सफेद रंग का पायजाम या पेंट पहनेंगे। इस धर्मसेना के बनाए जाने के सियासी माएने निकाले जाने लगे हैं. सियासी जानकार इसे धर्मबीर सिंह का जनता के बीच पैठ बनाने और हाईकमान को अपनी ताकत का एहसास करा टिकट हासिल करने का पैंतरा मान रहे हैं।

By admin