एक ऐसा गांव जहां लड़कियों को सम्मान मिलता है। जहां लड़कियों की संख्या प्रति एक हजार लड़कों के पीछे लगभग ढाई गुणा से भी ज्यादा है। हम बात कर रहें है फतेहाबाद जिले के मेहूवाला गांव की । मेहूवाला में प्रति एक हजार लड़कों के पीछे 2667 लड़कियां है। लिंग अनुपात के मामले में ये गांव पुरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जहां जिला प्रशासन ने इस गांव को एक लाख रूप्ये के इनाम देकर सम्मानित किया है वही जल्द ही सीएम हुड्डा पांच लाख रूपये का इनाम देकर मेहूवाला गांव को सम्मानित करेगे। गांव की लड़कियों का कहना है कि हमें अपने गांव पर गर्व है। गांव में कन्या भ्रूण हत्या नही की जाती है। बल्कि लड़कियों को सम्मान दिया जाता हैं। इतना ही नहीं गांव को मिलने वाली सम्मान राशी भी बेटी बचाओ अभियान के तहत बेटियों के लिए खर्च की जाती है।

 

By admin