इनेलो नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि सतलोक आश्रम विवाद को निपटाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। वे चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। यहां अभय चौटाला ने कहा सतलोक आश्रम विवाद के बाद सरकार की नाकामी पूरी तरह सामने आई है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

By admin