भिवानी के किसान एक बार फिर पेरशान है। और उनकी पेरशानी की वजह है फसल में लगने वाली मोरपंजा नाम की बीमारी। इस बीमारी की वजह से इलाकॆ के किसानों की हजारों एकड़ कपास की फसल खराब हो रही है। किसानों ने इस बार पहले से कहीं अधिक कपास की बिजाई की थी…लेकिन
इस रोग से उनकी फसल बर्बाद हो रही है। उनका कहना है कि कई बार कीटनाशकों का छिडक़ाव किए जाने के बावजूद, फसलों पर से बीमारी का प्रकोप खत्म नहीं हो रहा है। वहीं कृषि विशेषज्ञ किसानों को कुछ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं…जिससे इस बीमारी से बचा जा सके। किसानों ने इस बार पचपन हजार हैक्टेयर जमीन पर कपास की बिजाई की है…अगर समय रहते बीमारी पर शिकंजा नहीं कसा गया तो…मोरपंजा नामक बीमारी किसानों की हजारों एकड़ फसल को बर्बाद कर देगी।

By admin