पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता निर्मल सिंह के निशाने पर एक बार फिर से राज्य सभा सदस्य बीरेंद्र सिंह हैं….अंबाला में निर्मल सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए और उत्तरी हरियाणा के मुद्दे पर उन्होंने बीरेंद्र सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा….निर्मल सिंह ने कहा कि उत्तरी हरियाणा का मुद्दा यहां के लोगों ने उठाया और आज बाहरी लोगों को बेमतलब की फिक्र हो रही हैं। निर्मल सिंह ने यहां तक कहा कि आज उत्तरी हरियाणा के कई ठेकेदार बन रहे हैं, लेकिन वो अपने लिए राजनैतिक जमीन तलाश कर रहे हैं। उत्तरी हरियाणा के मुद्दे पर निर्मल सिंह यहां तक कह गए कि अगर अनिल विज भी मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी, हांलाकि उन्होंने विज पर चुटकी भी ली। काबिलेगौर है कि राज्य सभा सदस्य बीरेंद्र सिहं लंबे वक्त से विकास में भेदभाव को लेकर राज्य सरकार को घेरते रहे हैं पिछले दिनों जींद रैली से पहले बीरेंद्र सिंह ने उत्तरी हरियाणा के साथ भेदभाव का मुद्दा पुरजोर से उठाया था

By admin