गृह मंत्रालय ने राजधानी दिल्ली की सीमा से सटे हुए दूसरे राज्यों के बड़े शहरों में भी सुरक्षा को पुख्ता और मजबूत करने के लिए यहां की पुलिस को हाईटेक करने का फैसला लिया है… इसी योजना के चलते प्रदेश के दो जिलों गुड़गांव और फरीदाबाद को मेगा सिटी पुलिस के लिए चुना गया है… इन दोनों जिलों में बढ़ रहे अपराधों पर नकेल कसने के लिए यहां की पुलिस को मजबूत किया जा रहा है। गुड़गांव पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोग भी ख़ुश हैं… और उन्हें भी विश्वास है कि मेगा सिटी पुलिस बनने के बाद उनकी सुरक्षा पुख्ता हो जायेगी। दिल्ली से सटे होने की वजह से और सुरक्षा के लिहाज से ये कदम उचित माना जा रहा है… इसके लिए हरियाणा सरकार ने 500 करोड़ रुपए की मांग केंद्र सरकार के सामने रखी थी… जिसके बाद गुड़गांव पुलिस ने इस पूरी योजना के लिए बजट तैयार कर हैड क्वॉटर को भेज दिया है… जिसके बाद ये बजट प्रदेश सरकार के पास जाने के बाद केंद्र सरकार के पास जायेगा… और ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साइब सिटी को मेगा पुलिस मिल पायेगी…कुल मिलाकर लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

By admin