गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह को इनेलो की कुरूक्षेत्र रैली में शामिल होने का न्यौता मिला है। ऐसा लगता है हरियाणा में रैलियों की राजनीति चल रही है। हजकां, भाजपा, इनेलो और कांग्रेस तमाम पार्टियां रैलियां कर रही हैं और रैलियों को लेकर अलग अलग दावे कर रही हैं। ये दावे प्रदेश में राजनीतिक पारे को लगातार बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही एक दावा किया है इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने। उनका कहना है कि एक नवम्बर को कुरूक्षेत्र में होने वाली रैली में, कांग्रेस के कई नेता इनेलो में शामिल होंगे।

By admin