मजदूरों के अच्छे दिन आ गए हैं। आज श्रम सुधार कानून में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमेव जयते कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रम कानूनों में बदलाव के ऐलान के साथ श्रम सुविधा पोर्टल का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में श्रम सुविधा पोर्टल के साथ-साथ नई लेबर इंस्पेक्शन स्कीम लॉन्च की। इसके अलावा नई पेंशन स्कीम की घोषणा होगी। पेंशन की रकम हर महीने कम से कम एक हजार रुपए होगी। साथ ही 6000 से लेकर 15000 रुपए प्रति महीने कमाने वालों को EPF के तहत जोड़ा जाएगा। मोदी सरकार के प्रस्तावित कानून के मुताबिक इससे इंस्पेक्टर राज का खात्मा हो जाएगा।

By admin