हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 26 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। राजन गुप्ता को बिजली महकमे का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। पीके महापात्रा हरियाणा के नए सचिव बने हैं। केके खंडेलवाल खेल एवं युवा मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गये हैं। धनपत सिंह को कृषि विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। विजय वर्धन उच्चतर शिक्षा और सांस्कृतिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गये हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है। एसके गुलाटी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिक विकास का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। रामनिवास को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गये हैं। रोशनलाल अब आबकारी-कराधान विभाग के मुख्य सचिव का पदभार सम्भालेंगे। नवराज संधू विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त सचिव होंगी। एसएस ढिल्लों पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे। हरदीप कुमार लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बने हैं। अमित झा को वन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। अवतार सिंह को परिवहन एवं पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। महावीर सिंह को पशुपालन और डेयरी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। पी.के. दास को हरियाणा का नया वित सचिव नियुक्त किया गया है। शशि बाला गुलाटी को श्रम एवं रोजगार विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। धीरा खंडेलवाल को तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। देवेंद्र को उघोग और वाणिज्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। टी.सी. गुप्ता स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव बने हैं। आलोक निगम जन स्वास्थ्य और सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव बनाए गये हैं। आर.पी. चंद्र मेडिकल एजूकेशन और महिला बाल विकास के अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गये हैं। पी राघवेद्रां टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गये हैं। एसएस प्रसाद फूड और आईटीआई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बने हैं। एसएन रॉय शहरी विभाग के प्रधान सचिव और आरआर जोवल सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव बनाए गये हैं।

 

By admin