रोहतकः पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने इन आरोपियों से चोरी की 6 बाइक बरामद करने का भी दावा किया है। दोनों आरोपी छात्र हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग बाइक चोरी कर उनकी फर्जी आरसी बना लोगों को बेचते थे। बाइक बेचने के लिए सोशल साइट्स का भी सहारा लिया जाता था।

रोहतक सीआईए को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने पर देर रात पुलिस पावर हाऊस चौक पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके। आरोपियों की पहचान झज्जर के सन्नी उर्फ संदीप और जतिन के रूप में हुई।

By admin