भिवानीः हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। कर्मचारियों की बोर्ड के सचिव के साथ बातचीत विफल रही। दरअसल, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के वीसी को बोर्ड परिसर में आवास अलॉट किए जाने से बोर्ड के नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके बाद बोर्ड के सचिव ने कर्मचारियों से मुलाकात की। जिसके दौरान वीसी के आवास के मुद्दे पर सहमति बन गई। लेकिन हड़ताल के दौरान जारी नोटिस को वापस लेने और हड़ताल के दौरान वेतन ना काटने के मसलों पर सहमति नहीं बन सकी। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया।

By admin