सोनीपतः पुलिस ने 25 हजार के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये दोनों लोग नकली नोटों को सोनीपत में सप्लाई करने की फिराक में थे। जिनको पुलिस की एसआईटी ने गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक-एक हजार के 25 नोट बरामद किए हैं। ये दोनों आरोपी पहले वेस्ट बंगाल से दिल्ली आए और फिर हरियाणा के सोनीपत पहुंचे। पुलिस के मुताबिक दोनों ने बताया कि वो 45 हजार के बदले एक लाख नकली नोट लेकर आए हैं। जिनमें से 75 हजार नकली नोट उन्होंने दिल्ली में अपने एक अन्य साथी को दे दिए। फिलहाल पुलिस ने दोनों को 5 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उनसे और पूछताछ की जा सके।

By admin