पंचकूलाः पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने दो और नाइजीरियन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर को कालका और दूसरे को पंचकूला के सेक्टर-5 से गिरफ्तार किया है। पंचकूला पुलिस ने अब तक आठ नाइजीरियन तस्करो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने इस गिरोह के बाकी सदस्यो को भी जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के कब्जे से ढाई किलो के करीब कोकीन, हेरोईन और मीथेन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि पुलिस ने इसी महीने में तस्करों पर शिकंजा कसते हुए आठ नाइजीरियन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो इन तस्करों के तार विदेशों से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इन तस्करों से अन्य राज उगलवाने का भी दावा कर रही है।

By admin