करनालः कुटेल गांव में संजय नामक युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक संजय की पत्नी सीमा देवी को गिरफ्तार किया है। काबिलेगौर है कि 9 जनवरी की सुबह कुटेल गांव के रहने वाले संजय का शव लहू-लुहान हालत में उसके घर के बाहर से मिला था।

पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच के बाद पुलिस ने संजय की पत्नी सीमा को गिरफ्तार कर लिया है।

By admin