हांसी उपमंडल प्रशासन की ओर से जारी की गई, शहर की 52 अवैध कॉलोनियों की लिस्ट अब, प्रशासन के गले की फांस बनती जा रही है। दरअसल, शहर के लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि, प्रशासन ने सत्तापक्ष के नेताओं के साथ साठगांठ कर उनकी कॉलोनी को अवैध करार दिया है और बिकवाने की कोशिश में लगी है। हांसी उपमंडल में रहने वाले लोग परेशान हैं,,, उन्‍हें डर सता रहा है,, डर हो भी क्‍यों,,,आखिर उनके आशियाने पर खतरा जो मंडराने लगा है,,वो आशियाना जिसे लोगों ने अपनी सारी जमा पूंजी लगाकर बड़े अरमानों से बनाया था,,वो आशियाना जिसमें उनकी दुनिया बसती है। प्रशासन ने उन 52 कॉलोनियों की लिस्‍ट जारी की है,,जो अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाई गईं। वहीं लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने सत्‍तापक्ष के कुछ नेताओं के कहने पर उनकी कॉलोनियों को अवैध घोषित किया है। उधर, इस मामले में एसडीएम का कहना है कि, ये कॉलोनियां अवैध है, जिसकी वजह से इनकी लिस्ट जारी की गई है।फिलहाल 52 कॉलोनियों को अवैध करार दे दिया गया है और कॉलोनी के लोगों की छत जल्‍द ही छिन सकती है,,ऐसे में हर किसी के सामने यही परेशानी है कि वो कहां,,जाएंगे।

By admin