कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रवेश करते ही… नज़र पड़ती है धरोहर संग्रहालय पर। अपने आप में हरियाणवी संस्कृति और इतिहास को संजोए इस संग्रहालय में आपको हर वो चीज़ नज़र आ जाएगी… जिन्हें पुराने ज़माने में हरियाणा के मेहनती लोग इस्तेमाल किया करते थे। लड़ाई के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली तलवारें, भाले भी धरोहर में संजोकर रखे गए हैं। धरोहर में घेर भी बनाया गया है… जिसे देखते ही हरियाणा के गांवों की तस्वीर ज़हर में जाग उठती है। यहां आने वाले सैलानी इन्हें देखकर बेहद रोमांचित हो उठते हैं। संग्रहालय में जहां एक तरफ हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखती है… तो दूसरी तरफ वीर अमर जवानों और शहीदो की तस्वीरें भी लगी हैं। धरोहर संग्राहालय के इंचार्ज डा. महासिंह पुनिया ने बताया कि अब तक लाखों लोग संग्रहालय में आ चुके हैं…अगर आप हरियाणा से संबंध रखते हैं… और आपने अपने पूर्वजों का रहन सहन नहीं देखा है या फिर आपको याद नहीं है… तो एक बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्थित धरोहर में ज़रूर आएं… आपकी सारी यादें ताज़ा हो जाएंगी और हरियाणवीं संस्कृति पर गर्व करेंगे।

By admin