हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। सांसद ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी एसवाईएल के निर्माण में रूचि लेकर अधूरे पड़े एक चौथाई नहर के निर्माण कार्य को पूरा करवाएं। जिससे कि लंबे वक्त से लंबित हरियाणा के किसानों के हक का पानी मिल सके। दुष्यंत चौटाला ने ये भी लिखा है कि एसवाईएल नहर को लेकर कर पैदा की गई कानूनी अड़चन को केंद्र सरकार दूर करके हरियाणा के किसानों की पानी की मांग पूरी करे।