हरियाणा पुलिस के बाद अब विजिलेंस ब्यूरो ने भी शिकायत दर्ज करवाने के लिए तकनीक को हथियार बनाया है। विजिलेंस ब्यूरो ने हरियाणा के लोगों के लिए चार अलग-अलग नंबर जारी किए हैं। जिन पर कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इनमें से एक व्हट्सएप नंबर, दो टोल फ्री नंबर और एक लैंडलाइन नंबर है।
इनमें व्हट्सएप नम्बर 09417891064 के जरिये सीधे तौर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं विजिलेंस ब्यूरो ने टॉल फ्री नम्बर भी जारी किया है। शिकायतकर्ता टॉल फ्री नम्बर ‘1064’ और 1800-180-2022 पर भी कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा लैंडलाइन नंबर 0172-2581102 पर भी शिकायत दी जा सकती है। विजिलेंस विभाग ने इनका कंट्रोल रूम पंचकूला विजिलेंस हैडर्क्वाटर में स्थापित किया गया है।